सुद्धमहादेव के पास सड़क पर पड़ी चट्टान हटाने की मांग करते लोग:स्रोत:संवाद
- फोटो : samvad
रामबन। अधिकारियों ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के आगामी सुरक्षा काफिले के ड्राई रन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर 28 और 29 जून की मध्यरात्रि के दौरान यातायात को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जम्मू के नगरोटा से श्रीनगर की ओर रात 12:00 बजे के बाद, उधमपुर के जखैनी से रात 1:00 बजे के बाद तथा काजीगुंड से जम्मू की ओर रात 12:00 बजे के बाद किसी भी वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध काफिले के ड्राई रन के पूरा होने तक लागू रहेगा।
यात्रियों और हल्के वाहनों के चालकों को सलाह दी गई है कि वे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन के समय यात्रा करें और रात में सफर से बचें। यह सलाह पत्थर गिरने, भूस्खलन की आशंका तथा रामबन और बनिहाल के बीच चल रहे निर्माण कार्यों के कारण दी गई है, जिससे यात्रियों को असुविधा और देरी हो सकती है।
ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि मौसम साफ रहने और सड़क की स्थिति में सुधार होने पर ड्राई रन पूरा होने के बाद दोनों ओर से वाहनों की जम्मू और श्रीनगर से आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। संवाद
सुद्धमहादेव के पास सड़क पर पड़ी चट्टान हटाने की मांग करते लोग:स्रोत:संवाद- फोटो : samvad