रियासी।खाई में पलटी कार।फोटो स्तोत्र,सोशल मीडिया।
रियासी। दरमाड़ी के तरंगा बासन इलाके के पास एक कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चकलास निवासी चालक जुल्फकार अली, शब्बीर अहमद की पुत्री सीरत (3) और जमसलान निवासी जावेद अहमद के पुत्र अरहान (3) के रूप में हुई है। तीनों को दरमाड़ी के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जुल्फकार अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद