फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटॉप नहीं पहुंच पाए सैलानी, कुद में लिया बर्फबारी का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है लेकिन सैलानी जाम की वजह से वहां नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कुद का रुख किया और करीब छह इंच बर्फ पर खूब मौज-मस्ती की। शनिवार को मौसम साफ होते ही नीले आसमान तले बर्फ चांदी की तरह चमक रही थी। चारों ओर का नजारा मनमोहक है। सैलानी इन वादियों में पहुंचकर कुदरत के खूबसूरत नजारों का आनंद उठा रहे थे। हालांकि भारी बर्फबारी के चलते सैलानियों को कुद से आगे पटनीटॉप जाने की इजाजत नहीं दी गई। बावजूद इसके कई सैलानी पैदल तो कई ने कुद में बर्फ के बीच मस्ती की। पर्यटन स्थल कुद में सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सैलानी इन यादगार पलों को भुलाना नहीं चाह रहे थे। वे इन पलों को कैद करने के लिए फोटो भी खिंचवा रहे थे। संवाद
विज्ञापन

-
जखैनी के पास रोके गए वाहनों से कई सैलानी नहीं पहुंच पाए पर्यटन स्थल
ताजा हिमपात के बाद कई सैलानी पटनीटॉप का रुख कर चुके थे लेकिन उनको जखैनी के पास वाहनों की लंबी लाइन लगी होने के कारण पर्यटन स्थल की ओर नहीं जाने दिया गया। सैलानी घंटों तक इसी इंतजार में रहे कि उन्हें पर्यटन स्थल में ताजा हिमपात देखने का मौका मिलेगा। जब सैलानियों को आगे जाने का मौका नहीं मिला तो वे वापस लौट गए। चिनैनी व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि यही मौका होता है सैलानियों को बर्फ देखने का। सैलानी श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं। स्थानीय लोग भी हिमपात की बात सुनकर अपना टूर प्लान बना लेते हैं। प्रशासन को ऐसे मौके पर इन स्थलों में आने वाले सैलानियों के लिए जखैनी के पास मार्ग खुला रखना चाहिए ताकि सैलानी कुद, पटनीटॉप के अलावा गौरीकुंड, सुद्धमहादेव व मानतलाई जाकर बर्फ का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें