उधमपुर। जिला लीगल सर्विसेस अथारिटी की तरफ से जखैनी के डुबडुबा बस्ती वाले इलाके में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इसमें असिस्टेंट कानूनी सहायता रक्षा वकील एलएडीसी शुभम कपूर ने पैरा लीगल वालंटियर अनुज गुप्ता और ब्रह्मा नंद के साथ मिलकर समाज से बाल विवाह को खत्म करने पर केंद्रित एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मकसद समुदाय को बाल विवाह के बुरे असर और लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना था। बाल विवाह से जुड़े अपराध के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई के प्रति भी जानकारी दी गई और बच्चियों को उनके अधिकार एवं स्वतंत्रता को लेकर प्रेरित किया गया।