फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क किनारे मलबा, वाहन चालकों के लिए बना परेशानी का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर 6 तथा 7 को धनास मार्ग से जोड़ने वाले मार्ग पर गिरे मलबे को हटाए जाने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। लोगों ने कहा कि मलबे के कारण एक तो इस मार्ग से दो वाहन एक साथ नहीं गुजर सकते, दूसरा मलबा हटा दिया जाए तो छोटे वाहनों की पार्किंग भी सड़क किनारे बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नितिन शर्मा, जोगिंदर सिंह, काकाराम ने कहा कि चिनैनी कस्बे के वार्ड नंबर 6 व 7 से धनास मार्ग से बनी सड़क के किनारे पड़े मलबे को हटाया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि अगस्त माह में हुई बारिश में यह मलबा गिरा था, जिससे सड़क का काफी हिस्सा इस मलबे के बीच में दब गया है, मलबे को हटा दिया जाए तो एक तो मार्ग खुला हो जाएगा साथ ही इस मार्ग पर सड़क किनारे कई वाहनों की पार्किंग भी लगाई जा सकती है। और तो और धनास मार्ग से जुड़ने वाले इस मार्ग पर आसानी से टर्न भी लिया जा सकेगा। लोगों ने कहा कि मलबे के कारण हादसे का भी डर रहता है और आने वाले दिनों में बारिशों से और मलबा गिरने का डर है। ऐसे में प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए । लोगों ने यह भी कहा कि यह मार्ग हायर सेकेंडरी स्कूल तक भी जाता है और हायर सेकेंडरी स्कूल में कई सरकारी कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं जहां अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। अधिकारी इस मार्ग की ओर ध्यान दें ताकि लोगों की परेशानियां दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें