चिनैनी। पटनीटॉप में पटनीटॉप डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जाएगी। सैलानियों को भी पटनीटॉप में पॉलिथीन तथा गंदगी न फैलाने को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि गंदगी को बाहर लगाए गए कूड़ेदान में फेंके ताकि पर्यटन स्थल में गंदगी न फैले ।
पटनीटॉप में आने वाले सैलानियों के लिए पार्किंग को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। बेतरतीब वाहनों को जगह-जगह खड़ा ना करें जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, वाहनों की पार्किंग के लिए कुछ जगहों को चुना गया है। वहीं पर सैलानी अपने वाहनों को खड़ा करें। उधर कारोबारियों को भी पटनीटॉप में आने वाले सैलानियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि अधिक रेट न वसूलें और यदि इस तरह की कोई भी उनके पास शिकायत आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पटनीटॉप डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ वीरेंद्र कुमार मनियाल ने बताया कि पटनीटॉप में पार्किंग को लेकर अलग जगह चयनित की गई है, जबकि पॉलिथीन लिफाफों को लेकर और गंदगी न फैलाने को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा तीसरी आंख के जरिए पटनीटॉप में आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि होटल कारोबारी को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अधिक रेट न वसूलें ।