फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत नगुलता ए के लोग सड़क सुविधा से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी सब डिविजनल मुख्यालय से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर पंचायत नगुलता ए में सड़क सुविधा की अभी भी कमी है। नोती व चढ़याल मोहड़े को छोड़ बाकी पांच मोहड़े अभी भी सड़क से दूर हैं। इसके कारण ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। गांव में करीब ढाई हजार से ज्यादा लोग बसते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक उनकी पंचायत में सड़क मंजूर हो गई है। कब तक बनेगी, यह कहा नहीं जा सकता। मौजूदा समय में सड़क न होने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल चलकर सड़क पर पहुंचना पड़ता है। पंचायत के पूर्व सरपंच रमेश अत्री, ज्ञान चंद, संसार चंद व देस राज ने कहा कि उनकी पंचायत में कुल सात मोहड़े हैं। दो मोहड़े नोती व चढ़याल सड़क से जुड़ते हैं मगर सड़क से कई किलोमीटर की दूरी पर ददयाल, नकाला, थूनकरी, कुलाल बड़ाल, गैर मोहड़े पड़ते हैं, जिन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए घंटों का वक्त लग जाता है। उन्होंने कहा कि गांव में सब्जी की पैदावार बहुत बड़े पैमाने पर होती है और लोगों को सब्जी की पेटी सिर पर उठाकर सड़क तक पहुंचानी पड़ती है जबकि गांव में कोई बीमार हो जाए तो बस पालकी का ही सहारा होता है। लोगों ने कहा कि कई बार मांग के बाद उनकी पंचायत के लिए सड़क मंजूर हुई है लेकिन संबंधित विभाग को इसको लेकर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें