फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी क्रिकेट लीग का चैंपियन बना राइजिंग इलेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित चिनैनी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला राइजिंग इलेवन और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 11.1 ओवर में 85 रन पर ऑल आउट हो गई । इस टीम के बल्लेबाज साहिल कटोच ने 17 गेंद में 23 रन बनाए जबकि गेंदबाजी करते हुए ब्लैक पैंथर के राशिद ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 82 रन ही बना पाई और इस टीम के बल्लेबाज राहुल खजूरिया ने 16 गेंद में 22 रन बनाए । राइजिंग इलेवन के गेंदबाज अभिकेश ने तीन ओवर में आठ रन देकर दो विकेट हासिल किए। साहिल कटोच को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें