चिनैनी। चिनैनी व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के निदेशक विकास गुप्ता से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इसमें उन्होंने जिला उधमपुर के कई स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजेश गुप्ता, अमन महाजन, कुलदीप मंगोत्रा, वरुण गुप्ता ने कहा कि जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, कुद, सनासर, नत्थाटाप में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए ताकि पूरे वर्ष देश भर के सैलानियों का तांता इन स्थानों पर लग सके ।
उन्होंने चिनैनी क्षेत्र के कई स्थल जिसमें जुगधार, शिवगढ़ धार, सुद्धमहादेव, मानतलाई, गौरीकुंड, लाटी, डूडू , बाबा बूढ़ा केदारनाथ, बैणी संगम जैसे क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की मांग उठाई ताकि इन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को हर सुविधा मिल सके।
उन्होंने मांग की कि डोगरी कल्चर को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र के कई स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए । वहीं पर्यटन विभाग के निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर विचार किया जाएगा।