फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ताले तोड़ बैंक में घुसे शिक्षक से हो रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जम्मू-कश्मीर बैंक की बग्गा शाखा में ताले तोड़ कर घुसने वाले शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है। शिक्षक किस मंशा से बैंक के ताले तोड़ कर अंदर घुसा था। इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बग्गा बैंक में शुक्रवार सुबह कर्मचारी पहुंचें तो ताले टूटे मिले। पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई। बैंक के अंदर सारा समान बिखरा हुआ पाया गया। सीसीटीवी कैमरे की जांच किए जाने पर टुकसन के अड़गी स्थित मिडिल स्कूल में कार्यरत शिक्षक शबीर अहमद बैंक के भीतर रात को देखा गया। माहौर पुलिस स्टेशन में मैनेजर द्वारा शिकायत किए जाने के बाद आई टीम ने जांच की। सीसीटीवी कैमरे में शिक्षक शबीर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता पाया गया। इस दौरान उसने बैंक की बिजली को भी बंद कर दिया था ताकि वह कैमरे की निगरानी में नहीं आ सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड होती रहीं। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शिक्षा विभाग ने भी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक की तरफ से की गई गतिविधि के चर्चे क्षेत्र में बने हैं। उसकी मंशा के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें