चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बुधवार रात को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है ।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को एक कार लद्धा से समरोली की ओर आ रही थी। इसे सुमित सिंह निवासी उधमपुर चल रहा था। लद्धा से समरोली के बीच चालक बनयाडी अपर समरोली के पास पहुंचा तो कार का चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके कारण कार खाई में लुढ़क गई। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।