चिनैनी। क्षेत्र में सुबह-शाम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड में इजाफा होने के चलते शाम के समय दुकानदार भी जल्द दुकानें बंद कर घरों की ओर रुख कर लेते हैं। वहीं, पहाड़ों पर बसे लोगों की तरफ से अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को भी सुबह तथा शाम के समय ठंड में भारी इजाफा रहा, जबकि दोपहर के समय भी धूप तो निकली थी लेकिन ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी था।
पिछले काफी समय से पर्याप्त बारिश न होने के कारण सूखी ठंड पड़ रही है। इससे मौसमी बीमारियां भी फैल रही हैं। बारिश होने पर ही सूखी ठंड से राहत मिलेगी।