फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में नशा तस्करी के आरोपी के घर दबिश, कैप्सूल और गोलियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जिला पुलिस ने कटड़ा में प्रतिबंधित मादक दवाओं की बिक्री में लिप्त एक तस्कर के ठिकाने पर दबिश दी। ठिकाने से भारी मात्रा में नशीली गोलियां तथा नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन कटड़ा की टीम तहसीलदार कटड़ा के साथ रेनू देवी निवासी वार्ड नंबर 5 के घर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से ट्रामाडोल के 100 कैप्सूल, एल्प्राज़ोलम की 74 टैबलेट, पेट्रिल एमडी की 14 टैबलेट के अलावा 2,00,680 रुपये नकद भी बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह राशि अवैध नशीली दवाओं की बिक्री से अर्जित की गई थी। मामले में पुलिस थाना कटड़ा में एफआईआर दर्ज क जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें