फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पोजा नाले पर पुल न होने से आवाजाही में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी सब डिवीजन के अंतर्गत लोअर मादा के पोजा नाले पर पुल बनाए जाने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच मोहम्मद अमीन ने कहा कि पुल न होने की वजह से लोगों को नाले के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। दिक्कत उस समय आती है जब बरसात में नाले में पानी बढ़ जाता है और हादसे का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस नाले को पार कर हर रोज सैकड़ो लोग पंचायत अप्पर मादा व मादा ए में आते-जाते हैं लेकिन पुल न होने की वजह से लोगों को कई तरह की मुश्किलें पेश आती हैं और जो सफर आधे घंटे का होता है उसके लिए लोगों को डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त लग जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पोजा नाले पर पुल बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें