फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुद्धमहादेव में तीर्थ यात्रियों की आगमन शुरू, कारोबारियों के चेहरे भी खेले

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। तीर्थ स्थल सुद्धमहादेव में यात्रियों की आवाजाही आरंभ होने से कारोबारियों के चेहरे खिलने लगे हैं। कारोबारियों ने कहा कि पिछले दिनों मंदी का माहौल था, मगर अब हर रोज राज्य तथा दूसरे राज्यों के तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सुद्धमहादेव व्यापार मंडल के प्रधान कमल किशोर गुप्ता, उप प्रधान रोहित गुप्ता और राकेश ने कहा कि सुद्धमहादेव में पिछले कुछ दिनों से तीर्थ यात्रियों का आना-जाना शुरू हो गया है। यात्री पाप नाशिनी बावली में पवित्र स्नान करने के बाद भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में माथा टेकते हैं। इसके बाद तीर्थ यात्री सुद्धमहादेव बाजार में भी खरीदारी करते हैं।
उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है, यदि पटनीटॉप के करलाह से गौरीकुंड सड़क को जल्द बना दिया जाए। इस सड़क के बनने से पटनीटॉप में आने वाले सैलानी इस मार्ग के जरिए सुद्धमहादेव, मानतलाई, गौरीकुंड तथा अन्य जगहों का भी भ्रमण कर सकते हैं। इससे कारोबार में भी इजाफा होगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पटनीटॉप से गौरीकुंड सड़क को जल्द जोड़ा जाए ताकि क्षेत्र में कारोबारियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें