रियासी। माड़ी मार्ग पर स्थित पॉलीटेक्निकल कॉलेज के सामने बने क्लीनिक में शनिवार को एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चालीस के करीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉक्टर निर्मल के गुप्ता ने आए हुए मरीजों की जांच की। मरीजों को सलाह परामर्श देने के साथ ही दवाइयां भी दी गईं। दुकानदार राजिंदर ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी व बेहतरीन उपचार मिल सके। इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन करवाया गया था।