फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में यात्री वाहन चालकों को रुकने की जगह नहीं मिल पाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे से करीब डेढ़ दर्जन रूटों के लिए यात्री बसों की आवाजाही होती है लेकिन वाहन चालकों को रुकने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

दरअसल चिनैनी कस्बे के लिए मात्र एक ही मार्ग है। इसके जरिए वाहनों की आवाजाही होती है। एक ही मार्ग से यात्री वाहन, छोटे वाहन तथा भारी वाहन भी आते जाते हैं। इसके चलते दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही के चलते अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
करीब डेढ़ दर्जन रूटों पर चलने वाले यात्री वाहन तीन से चार स्थानों पर रुकते हैं। इनमें कस्बे का मुख्य बस स्टैंड, धनास मार्ग पर बना स्टैंड और तीसरा एसडीएम कार्यालय के निकट बना स्टैंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि चिनैनी सब डिवीजन मुख्यालय में सबसे पहले वाहनों के रुकने के लिए पर्याप्त सुविधा दी जानी चाहिए। कस्बे को जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग बन जाए तो उससे भी कई तरह की समस्याएं दूर होंगी। बस स्टैंड के लिए अतिरिक्त जगह भी देखी गई है मगर उस पर अभी भी कार्य ठंडा बस्ते में है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें