डोडा। जिले में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच के लिए शिविर लगाए गए। इन शिविरों के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मधुमेह और अन्य गैर-संचारी रोगों के रोगियों की जांच की।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विश्व मधुमेह दिवस के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित शारीरिक गतिविधि और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला।