फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी-दोमेल मार्ग पर गड्ढे भरने का काम शुरू

विज्ञापन
चिनैनी दोमेल मार्ग पर बिछाया जा रहा तारकोल। - फोटो : chineni news
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी-दोमेल मार्ग पर गड्ढों को भरे जाने का कार्य शुरू हो गया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चिनैनी-दोमेल मार्ग पर जहां सड़क की ज्यादा खराब हालत है वहां पर तारकोल बिछाया जाएगा, पूरी सड़क पर तारकोल नहीं बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को मार्ग पर वार्ड नंबर 1 में प्राचीन बावली से तारकोल बिछाए जाने का कार्य आरंभ कर दिया गया। तारकोल बिछाने के चलते सोमवार सुबह से ही चिनैनी-दोमेल मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही भी बंद रही। इस दौरान गाड़ियां दूसरे मार्ग से उधमपुर तथा अन्य रूटों की ओर जा रही थी, जिससे यात्रियों को भी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ीं।
स्थानीय निवासी सौरभ, प्रदीप, रोहित ने कहा कि यदि इस मार्ग पर खराब गड्ढों को भरे जाने को लेकर कार्य किया जाना था तो फिर गाड़ियों की आवाजाही को बंद क्यों किया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चिनैनी दोमेल मार्ग पर सभी जगह तारकोल बिछाया जाना चाहिए। वहीं लोक निर्माण विभाग के एईई आतिश भारद्वाज ने कहा कि इस मार्ग पर जहां सड़क की हालत ज्यादा खराब है वहां पर तारकोल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें