चिनैनी कस्बे में चजगोत्रा बिरादरी के सदस्य बैठक करते हुए।
- फोटो : chineni news
चिनैनी। चिनैनी कस्बे के वार्ड नंबर 4 में चजगोत्रा बिरादरी के सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें अर्धवार्षिक मेल को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जगदीश चंद्र चजगोत्रा ने की।
इस मौके पर मौजूद बिरादरी के सदस्यों ने अर्धवार्षिक मेल में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी पेश न आए उसको लेकर भी मेल में इंतजाम किए जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि 5 नवंबर को अर्धवार्षिक मेल आयोजित की जाएगी और इसमें चिनैनी के अलावा जिला रामबन, जिला ऊधमपुर, जिला जम्मू, चंडीगढ़ तथा अन्य जगहों से श्रद्धालु शामिल होंगे। बुधवार को आयोजित मेल में सुबह के समय देवस्थान पर पूजा अर्चना की जाएगी तथा कंजक पूजन ओर पंडितों का भी पूजन किया जाएगा। वहीं दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।