फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोजगार मेले में युवाओं ने दिए साक्षात्कार, दुबई में मिलेगा जाॅब करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के सीएफसी में सोमवार से रोजगार मेले का आगाज हुआ। इसमें दुबई की कंपनी सेंचुरी बैंक ब्रोकर ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। 2 दिवसीय रोजगार मेले में 300 के करीब युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा। सोमवार को रोजगार मेले में विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उन्होंने कंपनी को पत्र लिखकर क्षेत्र में रोजगार मेला लगाने को कहा था। सोमवार से दो दिवसीय रोजगार मेले में अलग-अलग जगहों के युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे और साक्षात्कार में सिलेक्ट होने पर उन्हें दुबई में जॉब करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी ने भी युवाओं को कई तरह के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें