फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी के मुख्य बस स्टैंड पर बड़े-बड़े गड्ढे बने परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर बड़े-बड़े गड्ढे दुकानदारों तथा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण गाड़ी के टायर से गंदे पानी के छींटे दुकानों के अंदर तक पहुंचते हैं। इससे दुकानदारों का काफी नुकसान होता है ।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, विजय कुमार, श्यामलाल ने कहा कि मुख्य बस स्टैंड पर पिछले काफी समय से बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण जहां राहगीरों के लिए परेशानी बन गई है। कई बार गाड़ी का टायर गड्ढे में जाने से गाड़ी का कोई ना कोई पार्ट भी टूट जाता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें