फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में मैजिक ऑटो चालक गाड़ी पास कराने को लेकर हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक में मैजिक ऑटो चालकों को ऑटो पास कराने के लिए परिवहन विभाग ने गाड़ी में स्पीड लिमिट डिवाइस लगाना अनिवार्य किया है। अगर यह डिवाइस नहीं लगा है तो गाड़ी पास नहीं हो रही। इसके चलते ऑटो चालक रोष प्रकट कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑटो चालक गुरमीत सिंह, भूपिंदर सिंह, अजय कुमार ने बताया कि उनके ऑटो हिली क्षेत्र में चलते हैं उनकी गति पहले से ही धीमी रहती है। जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगे होने के कारण स्पीड पहले से ही धीमी रहती है। आगे ही गाड़ी चालक परेशानी का सामना कर रहे है कई दस्तावेज मांगे जाते है लेकिन अब स्पीड कंट्रोलर का अलग से खर्चा कहां से निकालेंगे।
एआरटीओ नीरज शर्मा में बताया कि सरकार की तरफ से आदेश जारी है कि जो भी पैसेंजर गाड़िया चारपहिया होंगी, उनके लिए स्पीड लिमिट डिवाइस कंट्रोलर जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें