फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मांगों को लेकर जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन का प्रदर्शन

विज्ञापन
चिनैनी में जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन के लोग प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : chineni news
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के जलशक्ति विभाग कार्यालय में सोमवार को जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की तरफ से लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि अस्थायी कर्मियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए ताकि उनकी समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन

प्रदर्शन संगठन के प्रधान जगदीश मंगोत्रा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कहा गया कि सरकार ने अस्थायी कर्मियों की मांगों को हल करने के लिए 6 महीने का वक्त दिया था, लेकिन अगले महीने 6 महीने पूरे हो जाएंगे, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को हल नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मियों के वेतन वृद्धि के अलावा जिनकी जमीनों में पानी के टैंक बनाए गए हैं, उनकी समस्या भी दूर की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें