फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हॉकी खेल दिवस 29 अगस्त को मनाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जिला रियासी इकाई क्रेड़ा भारती और हॉकी रियासी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम जिले के एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान परिसर में आयोजित किया जाएगा। बैठक कटड़ा में क्रेड़ा भारती जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष व जेके स्पोर्ट्स काउंसिल के पूर्व संयुक्त सचिव शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हॉकी रियासी और क्रेड़ा भारती रियासी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान तय किया गया कि जर्मनी में आयोजित हुई विश्व विश्वविद्यालय (आर्चरी) खेलों में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले हृतिक शर्मा की माता को जीजाबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें