चिनैनी। चिनैनी के धरमथल के पास नारदा गांव को जोड़ने वाला पुल का काम जारी है। रविवार रात के समय अचानक पुल बीच में से बैठ गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर जायजा लेने पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक धरमथल के पास तवी नदी पर नारदा को जोड़ने के लिए पुल का काम जारी है। रविवार देर रात पुल अचानक बीच में से बैठ गया। 75 मीटर स्पेन वाले इस पुल पर 157 लाख रुपए खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके का जायजा लिया है। पुल का काम अभी जारी है। कुछ सपोर्ट तथा रस्से टूटने के कारण पुल बीच में से बैठ गया है।