चिनैनी। कस्बे में सोमवार दोपहर के समय तेज बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर तेज बारिश के बाद नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया।
सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा छाया रहा। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। दोपहर के समय तेज बारिश हुई जिससे क्षेत्र में गर्मी से लोगों को राहत मिली। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में धुंध के साथ-साथ बारिश भी हुई और नत्थाटॉप में भी मौसम का मिजाज बदलने से वहां पर ठंड बढ़ गई है।