फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में तेज बारिश से तापमान लुढ़का, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में सोमवार दोपहर के समय तेज बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर तेज बारिश के बाद नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा छाया रहा। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। दोपहर के समय तेज बारिश हुई जिससे क्षेत्र में गर्मी से लोगों को राहत मिली। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में धुंध के साथ-साथ बारिश भी हुई और नत्थाटॉप में भी मौसम का मिजाज बदलने से वहां पर ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें