चिनैनी। सफाई कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में नगर पालिका के पूर्व प्रधान मानिक गुप्ता, पूर्व उप प्रधान अमित अबरोल, भाजपा नेता दीपक चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता गिरधारी लाल बडू, मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी नवीन वर्मा, भाजपा नेता अभिषेक जमवाल, पूर्व पार्षद राजकुमार, विजय कुमार तथा अन्य उतर आए हैं। उन्होंने भी सफाई कर्मचारियों के साथ उनकी मांगों को लेकर धरना दिया।
कस्बे में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान सफाई कर्मियों ने मांग की कि उनकी जो भी मांगे हैं, जल्द हल की जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान जेके यूटी सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डेविड ने कहा कि उनकी चार मुख्य मांगे हैं, जिसमें डेलीवेजरों को पक्का करने, ओल्ड पेंशन लागू करने, नगर के हिसाब से कर्मियों की संख्या बढ़ाने, प्राइवेट ठेकेदारी सिस्टम खत्म करना।