फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी के जालंधरा माता के दरबार में श्रद्धालुओं टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर 7 में जालंधरा माता के दरबार में अंताल बिरादरी की मेल धूमधाम के साथ मनाई गई। मेल में अलग-अलग जगह से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही जालंधरा माता के दरबार में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी था। इस दौरान मेल में सुबह के समय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही भजन कीर्तन भी दिन भर जारी रहा। वहीं दोपहर के समय पूर्णाहुति दी गई। उसके बाद कंजक पूजन तथा पंडितों का पूजन किया गया। वहीं दोपहर के समय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में माथा टेकने के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया। मेल में चिनैनी के अलावा उधमपुर, जम्मू, सांबा, कठुआ तथा अन्य जगहों से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। साथ ही अंताल बिरादरी की आयोजित बैठक में भी अपनी अपनी राय दी। मेल में और क्या बेहतर किया जा सकता है, इसको लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें