चिनैनी। क्षेत्र में बुधवार देर शाम को हुई तेज बारिश तथा ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है । नदी नालों के जलस्तर में भी भारी बढ़ोतरी हुई है।
मादा के किसान प्रकाश सिंह, प्यारे लाल, देवराज तथा अन्य ने बताया कि बुधवार देर शाम तेज बारिश के कारण उनकी सेब, आलू बुखारा, नाशपाती और लहसुन व प्याज की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान का जल्द से जल्द जायजा लेकर मुआवजा दिया जाए। वहीं, खराब मौसम के चलते बुधवार शाम ठप हुई बिजली आपूर्ति भी वीरवार सुबह बहाल हो पाई। संवाद