फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात विभाग की टीम ने चालकों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में बुधवार को यातायात विभाग की टीम द्वारा चालकों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया गया। कस्बे में पहुंचे यातायात विभाग के डीएसपी जितेंद्र सिंह तथा उनकी टीम ने चालकों के साथ बैठक की। इस दौरान टैक्सी यूनियन ने यातायात विभाग के अधिकारी को बताया कि ई-रिक्शा वाहनों की हदबंदी यदि 10 किलोमीटर है, तो वह 20 से 30 किलोमीटर दूर तक कैसे वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ई रिक्शा वाहनों के रूट को चेक करने और यदि ई रिक्शा वाहन अपनी हद से बाहर जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान वाहन चालकों ने अपनी अन्य समस्या भी यातायात विभाग के अधिकारी के समक्ष रखी। इस मौके पर यातायात विभाग के डीएसपी जितेंद्र सिंह ने चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन न करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही कहा कि ओवरलोडिंग व गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें