फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऐतिहासिक काली माता मंदिर में माथा टेकने के बाद लोग आगे बढ़ते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी के छपड़ी काली माता मंदिर में जहां हर वर्ष जेष्ठ पूर्णिमा पर मेले का आयोजन होता है, वहीं, नवरात्र में भी माता के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगता है।
विज्ञापन

छपड़ी काली माता मंदिर के सदस्य तथा पूर्व सरपंच सुदेश चंद्र ने बताया कि काली माता मंदिर ऐतिहासिक मंदिर है। यहां माथा टेकने के बाद ही श्रद्धालु आगे बढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि जब चिनैनी से लाटी सड़क बनाई जा रही थी तो उस समय भी छपड़ी गांव से आगे सड़क नहीं बनाई जाती थी। इसमें कई तरह की दिक्कतें आती थीं। मशीन इस गांव से आगे सड़क नहीं बना पा रही थी। स्थानीय लोगों ने संबंधित एजेंसी को बताया कि यहां पर माता काली का स्थान है और जहां माथा टेकने के बाद ही कार्य सफल होगा। इसके बाद संबंधित एजेंसी ने माथा टेका। इसके बाद ही सड़क बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें