उधमपुर। जलशक्ति पीएचई कर्मचारी और श्रमिक संघ ने जिला अध्यक्ष सोमनाथ की अध्यक्षता में पीएचई कॉम्प्लेक्स उधमपुर में कार्यकारी निकाय की मासिक बैठक आयोजित की।
उन्होंने कहा कि सरकार लंबित वेतन जारी करे और लेह केंद्र शासित प्रदेश के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू करे। सोमनाथ ने कहा कि दैनिक वेतन भोगियों की दोनों मांगों पर 7 से 9 अप्रैल तक बिना किसी देरी के विधानसभा सत्र में चर्चा की जाए, अन्यथा दैनिक वेतन भोगी आंदोलन फिर से शुरू करेंगे। उम्मीद है कि सरकार दैनिक वेतन भोगियों के ज्वलंत मुद्दों को हल करेगी, जो लंबे समय से संघर्ष कर हैं।
बैठक में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कर्मचारियों की भारी कमी, यूटी कर्मचारियों के पक्ष में 2 प्रतिशत डीए तुरंत जारी करने आदि मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में विजय कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, शाम सिंह, करण सिंह, रतन लाल, मोहन सिंह, जनित अली, पूरन चंद, प्रभु लाल, शंकर दास आदि मौजूद थे।