चिनैनी। कस्बे के गर्ल्स हाई स्कूल में बुधवार को स्कूल प्रशासन की ओर से मीडिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पत्रकारों ने मीडिया के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
पत्रकार रोहित गुप्ता ने बताया कि मिडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि अखबार पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है, जो जिंदगी में बहुत लाभ पहुंचाता है। उन्होनें बच्चों से अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नरेश शर्मा ने भी मीडिया के बारे में जानकारी दी। मौके पर स्कूल प्रशासन की तरफ से बच्चों को रिफरेशमेंट दी गई।