चिनैनी। शिव नगरी चिनैनी में महाशिवरात्रि की तैयारियां जारी हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिरों में हवन यज्ञ व विशाल भंडारे आयोजित होंगे। छोटा अमरनाथ गुफा, बाबा बूढ़ा केदारनाथ, सुद्धमहादेव के प्राचीन मंदिर, गौरीकुंड, मानतलाई, बैणी संगम, पुल मादा शिव मंदिर, कुद के प्राचीन शिव मंदिर, मंदिर दौशाला में श्रद्धालुओं का तांता लगेगा।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जारी है, मंदिरों में रंग रोगन, साफ़ सफ़ाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि मंदिरों में 26 फ़रवरी को सुबह हवन यज्ञ का आयोजन होगा और उसके बाद पूर्णाहुति डाली जाएगी। वहीं दोपहर के समय विशाल भंडारा आयोजित होगा। छोटा अमरनाथ गुफ़ा के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि 25 फरवरी से ही छोटा अमरनाथ गुफा में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।