चिनैनी। चिनैनी के सत्यालता गांव में रविवार को स्थानीय लोगों ने बैठक की। इसमें सयुना से बैरीलैड सड़क के सर्वे मेंचौगाल मोहल्ले को भी रखने की मांग की।
बैठक में पूर्व सरपंच बलदेव सिंह, पूर्व नायब सरपंच रुमाल चंद, पूर्व पंच करतार सिंह, मदन लाल, बलदेव सिंह, रमेश सिंह, रवि कुमार, भानु प्रताप सिंह, विमल कुमार, केवल कुमार, देस राज ने कहा कि चौगाल मोहल्ले में करीब 30 से ज्यादा घर हैं और 150 से ज्यादा लोग बसते हैं। ऐसे में पीएमजीएसवाई सड़क का सर्वे इस मोहल्ले का भी किया जाए ताकि इस गांव के लोगों को लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि सर्वे में सड़क इस मोहल्ले से थोड़ी दूर है। ऐसे में इस मोहल्ले को भी इसी सड़क के साथ जोड़ा जाए ताकि लोगों की परेशानियां दूर हो सकें। लोगों ने जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की मांग उठाई।