फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किसान गोष्ठी में उमड़े किसान, खेत बचाओ अभियान का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग उपमंडल रामनगर की ओर से वीरवार को आरडीडी सामुदायिक केंद्र घोरडी में एक दिवसीय किसान गोष्ठी और खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक चनैनी-घोरडी बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान घोरडी और आसपास के गांवों के करीब 170 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी उधमपुर विकास पाधा, जिला कृषि अधिकारी सुधीर मनहास, सहायक मृदा रसायनज्ञ सुनील गुप्ता, एसडीएओ रामनगर अश्वनी अबरोल, विषय विशेषज्ञ केवल शर्मा व अरुण दुबे और कृषि प्रसार अधिकारी घोरडी अंकुर शर्मा सहित विभाग के कई अधिकारियों ने किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने मिट्टी की सेहत, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, पानी के सही इस्तेमाल, बीज बैंक, एकीकृत कीट प्रबंधन, जलवायु के अनुकूल खेती, मशरूम की खेती और फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर पूर्व बीडीसी अध्यक्ष आरती शर्मा ने किसानों से आधुनिक, टिकाऊ और विविध खेती अपनाने की अपील की ताकि खेती को फायदे का सौदा बनाया जा सके। उन्होंने बंदरों और जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया और फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी विकास पाधा ने कहा कि किसान जंगली जानवरों और बंदरों से बचने के लिए ऐसे नकदी फसल, औषधीय व सुगंधित पौधे लगाएं, जिन्हें जानवर नहीं खाते। उन्होंने मशरूम जैसी संरक्षित खेती और फसल बीमा अपनाने की भी सलाह दी। साथ ही मिट्टी की जांच कराकर संतुलित खाद के इस्तेमाल पर जोर दिया, ताकि मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहे।
मुख्य अतिथि विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के दरवाजे तक तकनीकी जानकारी पहुंचा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने का आह्वान किया और खेती से जुड़ी हर समस्या के समाधान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
संविधान दिवस के मौके पर विधायक, अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और किसानों ने एक साथ संविधान की शपथ भी ली। सभी ने संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें