उधमपुर। जिले में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सुई में निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इस सिलसिले में जिला उपायुक्त अनंत द्विवेदी ने सुई गांव का दौरा कर परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अब तक हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परियोजना के विभिन्न घटकों के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए श्रमिकों और मशीनरी की पर्याप्त तैनाती की जाए तथा निर्माण कार्य की गति बढ़ाई जाए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी और आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।