फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आतंकवाद विरोधी अभियान पर वर्टिकल इंटरेक्शन कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर में सोमवार को आतंकवाद और आतंकवाद विरोधी अभियान विषय पर तीन दिवसीय वर्टिकल इंटरेक्शन कोर्स का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान अकादमी के निदेशक और आईजीपी डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल ने एक व्यापक और ज्ञानवर्धक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पेश की। इसमें उन्होंने आतंकवाद के विभिन्न आयामों, उभरती सुरक्षा चुनौतियों और प्रभावी आतंकवाद विरोधी रणनीतियों को प्रमुखता से रेखांकित किया। डॉ. मुगल ने आतंकवाद के बदलते स्वरूप, आतंकी संगठनों द्वारा अपनाई जा रही नई रणनीतियों और तकनीक के उपयोग के साथ-साथ कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए खुफिया जानकारी पर आधारित पुलिसिंग (इंटेलीजेंस-बेस्ड पुलिसिंग), सटीक समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने रणनीतिक योजना, परिचालन तैयारियों और आतंकवाद विरोधी ढांचे को मजबूत करने में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। निदेशक ने सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि आंतरिक सुरक्षा की उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर क्षमता निर्माण, पेशेवर दक्षता और नए सुरक्षा रुझानों के साथ खुद को अपडेट रखना अनिवार्य है। तीन दिनों तक चलने वाले इस इंटरेक्टिव कोर्स का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद से जुड़ी चुनौतियों से निपटने और आतंकवाद विरोधी तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिभागियों के व्यावहारिक ज्ञान और परिचालन क्षमताओं में सुधार करना है। इस दौरान ज्ञान साझा करने और केस स्टडीज के जरिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को आधुनिक सुरक्षा रणनीतियों से रूबरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें