फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किसान की बकरी चोरी, 40 हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्होंने किसानों के पालतू जानवरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वीरवार रात अज्ञात चोर एक किसान के बाड़े से बकरी चुरा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित किसान मोहम्मद इकबाल ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के समीप कच्चे मकान में रहता है और भेड़-बकरियां पाल कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पास दस से बारह बकरियां हैं। करीब दस-बारह दिन पहले एक बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया था। किसान के अनुसार वीरवार रात वह बाड़े में बकरियों को बंद कर सो गया था। सुबह देखा तो एक बकरी गायब थी, जिसकी कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सुबह करीब 5 बजे मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की तलाशी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। पीड़ित किसान ने बताया कि इससे पहले भी इलाके में चोरी की दो घटनाएं हो चुकी हैं। करीब छह महीने पहले भी उसके जानवर चोरी हुए थे जो बाद में बरामद हो गए थे। किसान ने पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने और जानवर को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें