फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नेशनल हाईवे पर तेल और सामान से लदे दो ट्रक पलटे, बाल-बाल बचे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर वीरवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि दो अलग-अलग सड़क हादसे पेश आए। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पहला हादसा संगूर के पास हुआ। यहां 12 हजार लीटर पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। अगर थोड़ी सी भी चिंगारी लगती तो पूरा मोहल्ला इसकी चपेट में आ सकता था। वहीं दूसरा हादसा रात करीब दो बजे गोल मेला के पास नेशनल हाईवे 44 पर हुआ। यहां श्रीनगर की ओर सामान लेकर जा रहा एक ट्रक सड़क के बीचो-बीच पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक में चालक और सह-चालक दोनों मौजूद थे, लेकिन दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही हाईवे अथारिटी की टीम अपनी पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गई और हाईवे पर यातायात को सुचारू करने के लिए मोर्चा संभाला। सड़क पर बिखरे सामान को दूसरे ट्रक में शिफ्ट किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर हादसे के वक्त सामने से कोई अन्य वाहन आ रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें