फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 187 बटालियन केरिपुबल ने स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 187 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से लोंडना बाबा मंदिर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शारदा पीठ ऋषि मॉडल विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बटालियन के कमांडेंट मनीष कुमार यादव की देखरेख एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जवानों द्वारा उक्त स्थानों पर साफ-सफाई का अभियान चलाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान दिया गया। इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर देते हुए स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व को समझाना है। विद्यालयों और धार्मिक स्थलों में आयोजित इस पहल से स्थानीय लोगों तथा बच्चों में स्वच्छता के प्रति एक नई प्रेरणा और उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें