उधमपुर। उधमपुर पुलिस थाना की टीम ने बीते तीन महीनों में 43,15,351 रुपये मूल्य का चोरी हुआ सामान बरामद किया है। त्वरित जांच और तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने चोरी, धोखाधड़ी और सेंधमारी के कई मामलों का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई संपत्ति को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार पिछले तीन महीनों के दौरान उधमपुर थाने में दर्ज चोरी और विभिन्न अपराध के मामलों में कुल 45,33,351 रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट मिली थी। इसमें से पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 43,15,351 रुपये मूल्य के सामान की सफल बरामदगी की है।