फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आज लगेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र उधमपुर की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। रोजगार विभाग जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा शुक्रवार को जॉब फेयर कम प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला रोजगार केंद्र ओमारा मोड़ उधमपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस मेले में 11 नामी कंपनियां भाग ले रही हैं जिनमें कुल 1000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आठवीं पास से लेकर बीटेक, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और एमबीए तक के युवाओं के लिए अवसर हैं। प्रमुख कंपनियों में फ्लिपकार्ट में 500 पिकर पैकर, पेटीएम में 150 पद, पुखराज हेल्थ केयर में 100 वेलनेस एडवाइजर, आर्य वीजा स्प्रिट में 140 फील्ड एक्जीक्यूटिव व अन्य, आईबीएम सिंह ओवरसीज में दुबई कतर के लिए 50 पद, पाल स्वम पावर सॉल्यूशन में 30 ट्रेनी इंजीनियर सहित एलआईसी, एसबीआई लाइफ, देविका हुंडई और विजय बिल्डर्स में भी भर्ती होगी। अधिक जानकारी के लिए 01992270234 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें