फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में देशभक्ति के जोश के साथ संपन्न हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। ज़िला प्रशासन डोडा की ओर से आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का समापन समारोह सोमवार को डीसी कार्यालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में देशभक्ति के उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर डोडा कृष्ण लाल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डोडा एवं अभियान के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के भावपूर्ण गायन से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
डिप्टी कमिश्नर कृष्ण लाल ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की!
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान डोडा ज़िले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने भविष्य के कार्यक्रमों में योजना, समन्वय, दस्तावेजीकरण और जनभागीदारी को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें