फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो और ई-रिक्शा से भिड़ा, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे स्थित फलाटा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और हाईवे किनारे पलट गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार शाम जम्मू से उधमपुर की ओर आ रहा ट्रक फलाटा के पास चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। ट्रक ने पहले ऑटो और फिर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। दोनों वाहन सड़क किनारे खड़े थे। हादसे में ट्रक भी हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में प्रीतम सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मांड उधमपुर और मोहम्मद यूसुफ पुत्र नजीर मोहम्मद निवासी मांड उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। उपचार के दौरान प्रीतम सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। थाना उधमपुर के एसएचओ सुमित मगोत्रा ने बताया कि मामले में ट्रक चालक मंजूर अहमद निवासी अंचा चिनैनी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में मारा गया युवक परिवार का इकलौता बेटा था। स्थानीय निवासी राकेश कुमार व अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने राजमार्ग और एनएच 44 को जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात अनियमिताओं के चलते यह हादसा पेश आया। पुराने राजमार्ग से एनएच 44 पर आने वाले यात्रियों के लिए कुछ दूरी पर पैसेंजर शेड बनाया गया परंतु यात्री वाहन चालक मनमाने ढंग से क्रासिंग पर वाहनों को रोक देते हैं और सवारियां को लादने और उतारने के चक्कर में अपनी रफ्तार में पीछे से आ रहा ट्रैफिक प्रभवित हो जाता है जिससे इस तरह के हादसे पेश आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें