फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दूरसंचार ढांचे की समीक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह ने जिले में दूरसंचार ढांचे की स्थिति, मोबाइल टावरों की स्थापना और अन्य प्रमुख मुद्दों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एडीसी ने जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रमुख पहलों भारतनेट परियोजना और 4जी सेचुरेशन प्रोग्राम की प्रगति का जायजा लिया। एडीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे लंबित मुद्दों के त्वरित समाधान और दूरसंचार परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने लागू करने वाली एजेंसियों को जारी कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया ताकि तय समय सीमा के भीतर उधमपुर के हर कोने तक बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें