फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाशिव पुराण कथा की शुरुआत, कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। श्री सनातन धर्म सभा में वीरवार से श्री शिव महापुराण कथा की शुरुआत हुई। कथा दो सितंबर तक जारी रहेगी। वीरवार को कलश यात्रा नगर में निकाली गई। यात्रा में शामिल महिलाओं ने अपने सिर पर कलश उठाए। सनातन सभा से यात्रा मुख्य बाजार में स्थित भगवान गणेश मंदिर तक पहुंची। जहां पर सभी महिलाओं ने अपने अपने कलशों में जल भरा। भजन कीर्तन करते हुए यात्रा वापस सभा में संपन्न हुई। यहां सभी कलशों को कथा स्थल पर स्थापित किया गया। कथा का वाचन सूरज कौशल शास्त्री की तरफ से रोजाना किया जाएगा। सनातन सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा ने बताया कि श्रावण महीने में कथा का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना दोपहर को भगवान शिव की महिमा का गुणगान होगा। उन्होंने नगर के धर्म प्रेमियों से अपील की कि वह कथा को सुनने जरूर पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें