फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जवाहर टनल और पटनीटॉप वाला पुराना रास्ता अपनाएं निजी वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एन-44 पर मरोग और किश्तवाड़ी पाथर के बीच सिंगल लेन होने के कारण ट्रैफिक धीमा चल रहा। इसके अलावा मगरकोट और नचलाना में दो वाहनों के खराब होने से भी जाम की स्थिति बनी। ट्रैफिक पुलिस ने निजी वाहन चालकों को जवाहर टनल और पटनीटॉप वाला पुराना रास्ता अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय जम्मू-कश्मीर ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके अनुसार मौसम और सड़क ठीक रहने पर श्री अमरनाथ यात्रा के वाहनों और हल्के वाहनों को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों तरफ जाने की अनुमति होगी। हालांकि भारी वाहनों को एक दिन छोड़कर चलने दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों के अंतर-जिला आवागमन के लिए कट-ऑफ टाइम तय किए गए हैं। नगरोटा जम्मू से सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और जखैनी उधमपुर से सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीनगर की तरफ वाहन छोड़े जाएंगे। वहीं काजीगुंड से जम्मू की तरफ सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आवाजाही होगी। इन समय के बाद कोई वाहन नहीं चलने दिया जाएगा। यात्रा के दौरान सभी को साथ में वैध फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। रात 11:30 बजे तक ही स्थानीय लोगों को अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि श्रीनगर जाने वाले निजी वाहन चालक लैंबर बनिहाल में चेकिंग से बचने के लिए जवाहर टनल वाला पुराना रास्ता इस्तेमाल करें। इसी तरह जम्मू से बटोत, डोडा, भद्रवाह और किश्तवाड़ जाने वाले लोग नाशरी में जांच से बचने के लिए पटनीटॉप वाला पुराना रास्ता अपनाएं।
अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे जम्मू-श्रीनगर एनएच पर दिन के समय ही सफर करें। रामबन से बनिहाल के बीच निर्माण कार्य और अमरनाथ यात्रा के कारण पत्थर गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इसलिए रात में सफर न करें और रामबन-बनिहाल के बीच अनावश्यक रूप से गाड़ी न रोकें।
सब्जी, फल और अन्य ताजा सामान ले जाने वाले ट्रक चालकों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 9 बजे से पहले नवयुग टनल और लेवदूरा के बीच तय जगह पर अपनी गाड़ी खड़ी करें ताकि डाउन काफिले के साथ उनकी आवाजाही आसान हो सके। साथ ही ओवरलोडिंग न करें और सफर से पहले वाहन की फिटनेस और पर्याप्त ईंधन जरूर जांच लें।
किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग और मुगल रोड पर भी समय की पाबंदी रहेगी। मुगल रोड पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ही आवाजाही होगी। यात्रा की स्थिति जानने के लिए लोग उधमपुर ट्रैफिक कंट्रोल 8491928625 और रामबन ट्रैफिक कंट्रोल 9419993745 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें